Advertisement
Sponsored
अवैध प्लाटिंग में बने मकानों पर चली जेसीबी:बिना नक्शा पास किए हो रही थी प्लाटिंग, 8 बीघा पर केडीए ने कार्रवाई की
Feb 23, 2026
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा सोमवार को बिना नक्शा पास कराए हो रही प्लाटिंग पर जेसीबी का एक्शन लिया गया है। अवैध निर्माण और विकास कार्य के विरूद्ध प्रवर्तन (जोन-1बी) के द्वारा लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस प्लाटिंग में निर्माणाधीन भवनों और एंट्रीगेट आदि को भी गिराया गया। प्रवर्तन (जोन-1बी) के विशेष कार्याधिकारी और एसडीएम डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अवैध प्लाटिंग पर जाकर सबसे पहले एनाउंसमेंट किया। उसके बाद जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तीन जेसीबी से गिराई अवैध प्लाटिंग बिठूर थाना क्षेत्र के चिरान गांव में सी सिंह, जे सिंह व अन्य द्वारा तीन बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग करते पाई गई। मंधना में छोटू लाल, पाल व अन्य द्वारा 03 बीघा व सिंहपुर गांव में भवर, अनिल व अन्य द्वारा दो बीघा जमीन पर प्लाटिंग की जा रही थी। केडीए के विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि तीनों स्थानों पर केडीए से नक्शा पास कराए बिना प्लाटिंग हो रही थी जो कि अवैध है। इन अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर तीन जेसीबी की मदद से एंट्रीगेट, रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, निर्मित व अर्द्धनिर्मित भवन को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह एवं थाना-बिठूर पुलिस मौजूद रही। आठ बीघा प्लाटिंग गिराने के लिए चिंहित इसके अलावा केडीए के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम- सिंहपुर व गंगपुर चकबदा में लगभग आठ बीघा क्षेत्रफल की अवैध प्लाटिंग व निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया जा चुका है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जल्द ही इन स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जमीन खरीदने से पहले केडीए से लें जानकारी
केडीए ने आम जनमानस से कहा है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व केडीए से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी लेने के बाद भी जमीन खरीदना सुनिश्चित करें। साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन का निर्माण करना सुनिश्चित करें।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments