Advertisement
Sponsored
आगरा में यादव समाज ने किया प्रदर्शन:फिल्म यादवजी की लवस्टोरी पर रोक लगाने की मांग, बोले- समाज की भावना आहत हुई
Feb 23, 2026
आगरा में अहीर नारायणी सेवा फाउंडेशन ने यादव जी की लवस्टोरी फिल्क को लेकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर फिल्म पर आपत्ति जताई है। संगठन का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म पर रोक लगे।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि फिल्म में समाज की छवि को नकारात्मक ढंग से दिखाया गया है और कुछ आपत्तिजनक संवाद व दृश्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं। पत्र में मांग की गई है कि फिल्म की सामग्री की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा समाज की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह के चित्रण पर रोक लगाई जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित अंशों को हटाया नहीं गया और उचित कदम नहीं उठाए गए तो समाज के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फाउंडेशन ने केंद्र सरकार और संबंधित विभागों से मामले में हस्तक्षेप कर फिल्म पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी सदर इमरान अहमद ने ज्ञापन लेकर प्रति संबंधित अधिकारियों को भी भेजे जाने की बात कही।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments