आजमगढ़ में आवारा कुत्तों ने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। उन्हें शरीर पर कई जगह काटा। इस हमले में 50 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। जबकि 12 भेड़ें घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद छानबीन में जुट गई। घटना रविवार रात मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ेरिया लोहिया की है। आवारा कुत्तों ने बोला हमला अतरडीहा निवासी महातमपाल भेड़ पालन कर आजीविका चलाता है। एक अहाता में सभी भेड़ों को रखा था। रविवार की रात करीब 2 बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कई भेड़ों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की बारे में जांच कर रही है। महातम पाल के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के साथ ही आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।