आजमगढ़ जिले में होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत जिले में प्रवर्तन टीम द्वारा खोया पनीर दुग्ध उत्पादन से निर्मित खाद्य पदार्थ खाद्य, तेल, घी, वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी पापड़, चिप्स, नमकीन की जांच की जा रही है। इस अभियान के तहत खोया,पनीर, काजू बर्फी, स्पेशल बर्फी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 11 नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। साढ़े तीन लाख के खाद्य पदार्थ कराए गए नष्ट आज़मगढ़ के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार कार्यवाही होली त्यौहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी। नमूना संग्रहण उपरान्त सम्बन्धित खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, काजू बर्फी व स्पेशल बर्फी को अस्वच्छकर परिस्थितियों में संग्रहित व मिलावट के संदेह पर खोया लगभग 548 किलोग्राम अनुमानित मूल्य 164400/-, पनीर 149 लगभग किग्रा. अनुमानित मूल्य 44700/-, काजू बर्फी लगभग 24 किग्रा. अनुमानित मूल्य 19200/- व स्पेशल बर्फी लगभग 648 किग्रा. अनुमानित मूल्य 99200/- को जब्त कर विनष्टिकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही संग्रहित नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। इस प्रकार अब तक उक्त अभियान के अन्तर्गत कुल 26 छापामार कार्यवाहियों में कुल 35 नमूनें संग्रहित किये गये हैं तथा कुल 940 किग्रा. खाद्य पदार्थ मूल्य 69340/- जब्त कर सीज किया गया है एवं कुल 1394 किग्रा. खाद्य पदार्थ मूल्य 335000/- जब्त कर नष्ट किया गया है। छापेमार दलों का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस छापेमारी में खाद्य सुरक्षा रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, संजय कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
Reader Comments