आजमगढ़ में टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे 4 चार लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली। उसके बाद परिजन को फोन करके सूचना दी। शव को मर्चुरी में भेज दिया गया है। पटना से लखनऊ जा रही थी कार पटना से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार हैरियर कार टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों ने बताया कि टायर फटने के बाद वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कुछ ही सेकंड में कार कई बार पलटती चली गई। कार में सवार पार्थ गौरव 40, उनकी पत्नी पल्लवी 35, छह माह का मासूम बेटा तथा उनकी मां आभा 65 घायल हो गए। हादसे में आभा देवी को गंभीर चोटें आईं। जबकि मासूम बच्चे के सिर में चोट लगी है। वही इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम का कहना है कि पूरा परिवार खतरे से बाहर है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
Readers Comments