एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चिलासनी गांव में 34 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। जांच के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अनिल उर्फ नीलू पुत्र कैलाश निवासी चिलासनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, युवक की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि अनिल सुबह काम पर नहीं गया था। आठ दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई थी और 21 तारीख को अनिल उसे बुलाने गया था, लेकिन वह साथ नहीं आई। उनके बीच कुछ मनमुटाव चल रहा था। अनिल बतासे बनाने का काम करता था।