लखनऊ के एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज में सत्र 2024-25 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभागार में छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने सत्र 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कॉलेज की उपलब्धियों, इतिहास और छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। इसी दौरान प्रोफेसर माधुरी यादव के नेतृत्व में कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'सुरभि' का विमोचन भी किया गया। शिक्षा जीवन का मजबूत आधार मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रकृति से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और भारतीय संस्कृति व मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। प्रोफेसर मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण और उनकी सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए छात्राओं को देश को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथि आनंद कुमार सिंह (रजिस्ट्रार, चिट फंड सोसाइटी) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से लक्ष्य प्राप्त करने के साथ-साथ समाज के विकास में भी योगदान देना चाहिए।समारोह में कुल 5 स्मृति पुरस्कार और 24 महाविद्यालय स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। बीए की प्रियंका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में डॉ. ओंकार नाथ वर्मा एवं डॉ. रीता नाथ वर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार शानू पाठक को मिला अलौकिका सिंह को बीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्व. ओंकार बहादुर स्मृति पुरस्कार मिला। प्राचीन भारतीय इतिहास में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर रिया रावत और शिक्षाशास्त्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सलोनी यादव को सम्मानित किया गया। हिंदी विभाग में सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार शानू पाठक को प्रदान किया गया।इसके साथ ही , एमए, बीए और बीकॉम की कई अन्य छात्राओं को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर उषा पाठक ने किया।
Reader Comments