ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट घेर लिया। शंकराचार्य पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाए। सरकार पर शंकराचार्य, साधु-संत और हिंदू धर्म की छवि खराब करने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित सिंह ने कांग्रेसियों का ज्ञापन लिया। उसमें कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर शंकराचार्य और साधु-संतों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार और एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर सभी जिला और शहर इकाइयों को प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन संतों के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए किया। 3 तस्वीरें देखिए… पल-पल की जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…