कतर्नियाघाट में पहली बार एक मादा तेंदुए को रेडियो कॉलर आईडी लगाई गई है। दुधवा टाइगर रिजर्व के ट्रांस शारदा क्षेत्र में छोड़े गए इस तेंदुए की हर गतिविधि पर अब वन विभाग नजर रखेगा। यह मादा तेंदुआ धौरहरा रेंज के चदैयापुर गांव से रेस्क्यू की गई थी। स्वस्थ पाए जाने के बाद इसे जंगल में छोड़ा गया। रिहाई से पहले उसके गले में रेडियो कॉलर लगाया गया, जिसे सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में तेंदुए आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे थे। इस क्षेत्र में तीन तेंदुओं की मौत भी दर्ज की गई थी। अब इस कॉलर के माध्यम से तेंदुए की गतिविधियों और व्यवहार का गहन अध्ययन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना है।
Reader Comments