Advertisement
Sponsored
कानपुर के 10 इलाकों में बिजली का शटडाउन:सोमवार को 5 से 7 घंटे सप्लाई बाधित रहेगी, 100 से अधिक कर्मचारी पोल बदलेंगे
Feb 23, 2026
केस्को के अनुसार बिजली पोल बदलने और 11 केवी रिकंडक्टरिंग से जुड़े कार्यों के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। यह कदम शहर में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इन इलाकों में बिजली का शटडाउन
जिन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी, उनमें विजयनगर ओ ब्लॉक, एच ब्लॉक, रतनलाल नगर, गोपाल नगर, बसंत विहार, टेलीफोन एक्सचेंज, धाम मोहिनी और मारवाड़ी परमपुरवा प्रमुख रूप से शामिल हैं। सुबह 10 बजे से बिजली की कटौती शुरू होगी, शाम 5 बजे तक विभिन्न इलाकों में निरधारित किये गये समय तक रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 7 घंटे तक बिजली गुल रहने की संभावना है। 100 से अधिक कर्मचारी करेंगे कार्य
बिजली विभाग ने बताया कि इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए 100 से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। केस्को ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग को सहयोग करें, ताकि भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments