बिजनौर में कार की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो सड़क पर तीन बार पलटते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें ऑटो में पीछे बैठा युवक टक्कर लगते ही उछलकर नीचे गिरा और करीब 40 फीट तक घिसटता चला गया। घिसटने के बाद वो खड़ा हो गया और डर के मारे पीछे भाग आया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। जबकि 6 लोग घायल हैं। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे नूरपुर -मुरादाबाद रोड स्थित गोहावर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। जिसका सीसीटीवी आज मंगलवार को सामने आया है। हादसे की 3 तस्वीर देखिए… अब समझिए पूरा मामला सोमवार सुबह करीब 9 बजे नूरपुर–मुरादाबाद मार्ग पर गोहावर चौराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से आ रही ईको वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो कलाबाजियां खाते हुए दूर जा पलटा। एक सवारी ऑटो से गिरकर सड़क पर 50 मीटर तक घिसटता रहा। फिर वह संभल कर खड़ा हो भी गया। यह पूरा घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हादसे में हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुर शक्ति निवासी 70 वर्षीय रामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक समेत छह यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोग मदद को दौड़े सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी नूरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धर्मवीर, निशि और समरपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में समरपाल (देहरी खुर्द, अमरोहा), निशि (20, डहकबाड़ा, अमरोहा), रीना (पत्नी बाबूराम, कोटपुरा, अमरोहा), अंजलि (पुत्री बाबूराम, मुकरपुर शक्ति), सोमपाल (पुत्र छोटे, मुकरपुरी) और धर्मवीर (खासपुरा उमरी) शामिल हैं। शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सभी मृतक रामसिंह की पुत्रवधू उधम ने कहा कि हमारे ससुर रामसिंह भर नंगला शादी से वापस लौट रहे थे। रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। उनकी मौत हो गई है और भतीजे और एक लड़की घायल हैं। उन्हे मुरादाबाद ले गए हैं। जबकि ससुर रामसिंह की मौत हो गई। हेतराम निवासी मुकरपुर शक्ति ने कहा कि मेरे भाई के चोट लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह हमारे चाचा थे रामसिंह इनकी मौत हो गई है। हमें बताया गया है कि ईको कार ने टक्कर मारी है पुलिस ने कार को ट्रेस किया थानाध्यक्ष नूरपुर विकास तेवतिया ने बताया कि ओमनी कार को ट्रेस कर लिया गया है। कार मुरादाबाद की थी। चालक कार सहित अभी फरार है। अभी घटना में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, खिड़की से गिरीं लाशें:5 की मौत, 45 घायल; 67 चालान के बावजूद दौड़ रही थी बस लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर लहराकर बस पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, 45 लोग घायल हो गए। 28 घायलों को SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इनमें 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। सोमवार को हादसे के बाद के फोटो-वीडियो सामने आए। वीडियो में दिख रहा है कि क्रेन से बस को सीधा करते ही खिड़कियों से शव सड़क पर गिर गए। सड़क पर चारों ओर खून फैल गया। पढ़िए पूरी खबर…
Readers Comments