गाजियाबाद के एक स्कूल में बुधवार सुबह तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। परिजनों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने को कहा गया। 100 से ज्यादा बच्चों की परीक्षा कैंसिल कर दी गई। स्कूल के CCTV में बुधवार सुबह 6.45 बजे तेंदुआ परिसर के अंदर बने पार्क में टहलता दिखाई दिया। फिर वह एक कमरे के अंदर चला गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत ही वन विभाग को घटना की जानकारी दी। टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए स्कूल की बाउंड्री पर जाल बिछा दिया है। फिलहाल तेंदुआ स्कूल के अंदर ही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया है। 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग कर स्कूल के सामने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। किसी भी वाहन या व्यक्ति को स्कूल के आसपास आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने की वजह से स्कूल खाली था। ड्यूटी पर आते वक्त सिक्योरिटी इंचार्ज ने मोबाइल पर CCTV चेक करते वक्त तेंदुआ देखा। उसने तुरंत ही स्कूल प्रबंधन और वन विभाग को वीडियो भेजा। घटना गोविंदपुरम इलाके के सीबीएसई बोर्ड का ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल का है। CCTV चेक करने पर पता चला कि तेंदुआ सुबह 5 बजे से ही स्कूल के आसपास सड़कों पर टहल रहा था। वन विभाग की टीम कविनगर थाना पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है। लोगों को इलाके से दूर रखने का प्रयास कर रही है। पहले 3 तस्वीरें… तेंदुए के रेस्क्यू की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पर जाइए….