Advertisement
Sponsored
गोंडा में होली से पहले कर्मचारियों को वेतन का भुगतान:4 मार्च तक वेतन देने के DPRO ने दिए सख्त आदेश; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
Feb 24, 2026
गोंडा जिले में होली के महापर्व से पहले कर्मचारियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) लालजी दुबे ने सभी सहायक विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन 4 मार्च तक हर हाल में भुगतान किया जाए। DPRO लालजी दुबे ने कहा कि यह कदम इस लिए उठाया गया है ताकि कर्मचारियों को होली का त्योहार मनाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी भी दी कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फरवरी माह का पे-रोल समय पर तैयार करने के निर्देश DPRO ने 26 फरवरी तक पंचायती राज विभाग में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों का पे-रोल विभाग को उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए हैं। इसका उद्देश्य है कि फरवरी माह का वेतन समय से पहले कर्मचारियों तक पहुंच सके। कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों में राहत सफाई कर्मचारी अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने इस पहल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हर बार हम लोगों को त्योहारों के बाद ही वेतन मिलता था, जिससे हमें दिक्कत होती थी। इस बार उम्मीद है कि होली से पहले वेतन बेहतर तरीके से मिलेगा।” DPRO का आश्वासन DPRO लालजी दुबे ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली से पहले वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा, ताकि वे अपने परिवार और प्रियजनों के साथ त्योहार अच्छे ढंग से मना सकें।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments