गोरखपुर AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच किया गया। ओरियन मॉल से रात में 8 बजे लौटते समय महिला डॉक्टर का 3 लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए रास्ते में गंदे कमेंट किए। इसके बाद युवकों ने आगे आकर युवकों ने बैडटच किया। इस दौरान एक युवक ने डराने के लिए अपनी शर्ट निकाल दी। महिला डॉक्टर के चिल्लाने के बाद युवक भागे। इस पूरे मामले की शिकायत डॉक्टर ने अपने संगठन नाफोर्ड AIIMS में की। इसके बाद नाफोर्डएम्स ने एक्स पर पोस्ट किया है। पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी टैग किया गया है। वहीं कैंट और एम्स पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। घटना 22 फरवरी की है। अब पढ़िए नाफोर्डएम्स ने X पर जो लिखा… नाफोर्डएम्स ने X पर लिखा- एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ। 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं। देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। तीनों एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे। इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे। उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी। गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ। इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… शंकराचार्य पर रविंद्र पुरी बोले-अगर आरोप सही तो दंड मिले:योगेश्वरी ने कहा- छवि खराब करने की कोशिश; बच्चों से कुकर्म पर संत समाज बंटा प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश 2 नाबालिग बच्चों के गंभीर आरोपों के आधार पर है। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामला कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़ें…