Advertisement
Sponsored
घायल युवक की जेब से मिले 8,300 रुपए लौटाए:फिरोजाबाद में 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
Feb 23, 2026
फिरोजाबाद में 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रविवार रात मोड़ा कनेटा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पास एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की जेब से मिले 8,300 रुपये उन्होंने उसके परिजनों को लौटा दिए। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस संख्या UP 32 FG 2173 के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) और चालक ने इलाज के दौरान घायल युवक की जेब की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें 8,300 रुपये नकद मिले। दोनों कर्मचारियों ने यह राशि सुरक्षित रखी और अस्पताल पहुंचने पर घायल युवक के भाई को सौंप दी।
घायल युवक के परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी समाज में विश्वास और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। स्थानीय लोगों ने भी 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों के इस कार्य की प्रशंसा की। उनका कहना था कि दुर्घटना की स्थिति में अक्सर अफरा-तफरी मच जाती है, ऐसे में ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय देना सराहनीय है। ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों के अनुसार, घायल युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना दर्शाती है कि आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत कर्मी न केवल अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता देते हैं।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments