कवि, साहित्यकार और समाजसेवी डॉ. अशोक पाण्डेय 'गुलशन' को तमिलनाडु की संस्था मिरेकल बॉयज ने इंटरनेशनल पीस अवार्ड से सम्मानित किया है। डॉ. गुलशन लिम्का और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित 56 रिकॉर्ड बुक में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गुलशन पिछले चार दशकों से साहित्य, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार योगदान दे रहे हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें अब तक विश्व के 60 देशों और भारत के 23 राज्यों की विभिन्न संस्थाओं द्वारा 1879 सम्मान, पुरस्कार, अभिनंदन और प्रमाण पत्रों से नवाजा जा चुका है। मानवता, विश्व शांति, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें नाइजीरिया से डी. लिट. की उपाधि मिली है। इसके अतिरिक्त, उन्हें 30 देशों से 94 मानद डॉक्टरेट (जैसे डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी, डॉक्टर ऑनोरिस कोसा, पीएचडी, डॉक्टर ऑफ ह्यूमैनिटी) और 13 देशों से 78 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान/पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। भारत के 8 राज्यों से भी उन्हें 40 राष्ट्रीय सम्मान/पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।