अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन वर्मा आज अमेठी पहुंचे। उन्होंने एसपी ऑफिस सभागार में अधिकारियों के साथ होली के त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एसपी के अलावा चारों सर्किल के सीओ और जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। होली का त्यौहार कुछ ही दिनों बाद है। डीआईजी वर्मा अमेठी पुलिस की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे थे। देखें, 3 तस्वीरें… शाम 4 बजे अमेठी के एसपी ऑफिस पहुंचने पर एसपी सवरणन टी ने डीआईजी सोमेन वर्मा का बुके देकर स्वागत किया। बैठक में एसपी सरवणन टी, सीओ अतुल सिंह, अखिलेश वर्मा, मनोज सिंह और दिनेश कुमार मिश्र सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के संबंध में डीआईजी ने बताया कि यह आने वाले होली त्यौहार को लेकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए यदि कहीं फोर्स की आवश्यकता होगी, तो उसे भी जिले को उपलब्ध कराया जाएगा। डीआईजी ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर भी कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, डीजीपी की शीर्ष दस प्राथमिकताओं में शामिल कार्यों में जिले की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर भी चर्चा होगी।
Reader Comments