Advertisement
Sponsored
तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं का घर पर सत्यापन होगा:जिलाधिकारी के निर्देश, बीएलओ करेंगे घर-घर जाकर जांच
Feb 23, 2026
अयोध्या जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुडे ने सोमवार बताया कि SIR के तहत तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं के सत्यापन के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर नोटिस वितरित करेंगे। इससे मतदाताओं को सुनवाई के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। संबंधित मतदाता से नोटिस की पावती प्राप्त की जाएगी तथा आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर ही लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा प्राप्त दस्तावेजों को बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके बाद सुनवाई की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। किसी भी मतदाता को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई स्थल पर उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह नई व्यवस्था निर्वाचन नामावली की शुद्धता बनाए रखने और मतदाताओं को अधिकतम सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें इस संबंध में कोई नोटिस प्राप्त होता है तो वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यवाही पूर्ण की जा सके।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments