Advertisement
Sponsored
देवरिया में पंखे से लटककर युवक ने दी जान:पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम; पिता बोलें- बहू बार-बार बिना बताए मायके जाती थी
Feb 22, 2026
देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के बगही गांव में एक युवक का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पढ़िए पूरी खबर को विस्तार से… मृतक की पहचान बगही गांव निवासी 32 वर्षीय बरकत अली उर्फ राजू, पुत्र अख्तर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बरकत रोजा रखने के बाद सहरी करता था, लेकिन आज सुबह उसने सहरी नहीं की। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर रोशनदान से झांककर देखा गया, जहां बरकत पंखे से लटका हुआ था। एक वर्ष पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार, बरकत की शादी लगभग एक वर्ष पहले भाटपार रानी क्षेत्र में हुई थी। बरकत के पिता अख्तर ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी के बार-बार बिना बताए मायके जाने और मोबाइल पर अधिक बातचीत को लेकर झगड़े होते थे, जिससे बरकत मानसिक तनाव में रहने लगा था। पिता अख्तर के मुताबिक, शनिवार को भी पत्नी से विवाद के बाद वह मायके चली गई थी। इसी बात से आहत होकर बरकत ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मछली बेचने का काम करता था बताया जा रहा है कि बरकत पहले महाराष्ट्र के पुणे में काम करता था। कुछ महीने पहले ही वह पुणे से लौटकर मईल बगही आया था और यहां मछली बेचकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बरकत अपने पीछे 10 माह की एक बेटी छोड़ गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया- घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments