Advertisement
Sponsored
नए अफगान कोच को देश में ही रहना होगा:जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल खत्म; अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया
Feb 22, 2026
जोनाथन ट्रॉट के इस्तीफे के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) नए कोच की तलाश के अंतिम चरण में है। इस बीच, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने साफ कर दिया है कि अगले मुख्य कोच और उनके सपोर्ट स्टाफ को ऑफ-सीजन के दौरान अफगानिस्तान में ही रहकर अपना काम करना होगा। नसीब खान ने कहा, ‘हमने कोच के कॉन्ट्रैक्ट में यह शर्त साफ तौर पर रखी है कि उनका ड्यूटी स्टेशन अफगानिस्तान ही होगा। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम के कोच हमारे घरेलू क्रिकेट और युवा खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखें। नए कोच की रेस में तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से दो कोच दक्षिण अफ्रीका के हैं और एक एशियाई है। ट्रॉट 2022 से टीम के कोच थे
ट्रॉट ने 2022 में राष्ट्रीय टीम के साथ अपना काम शुरू किया और अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, जिसमें ICC प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत शामिल हैं। अफगानिस्तान 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा, लेकिन इस साल ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। क्रिकबज से बात करते हुए खान ने कहा कि ACB चाहती है कि राष्ट्रीय टीम के कोच देश के घरेलू क्रिकेट सितारों पर करीब से नजर रखें और ऑफ-सीजन के दौरान राष्ट्रीय टीम की कमजोरियों पर काम करें। अफगानिस्तान के नए कोच की नियुक्ति कब तक तय होगी?
खान ने खुलासा किया कि ट्रॉट के उत्तराधिकारी की खोज की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले नए कोच को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, जो टी-20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद शुरू होगी। ACB प्रमुख ने कहा कि फिलहाल शॉर्टलिस्ट में साउथ अफ्रीका के दो और एशिया का एक नाम शामिल है, लेकिन उन्होंने उनके नाम न बताने का फैसला किया। उन्होंने तीन कोचों को शॉर्टलिस्ट किया है और उनके इंटरव्यू भी हो चुके हैं। नियुक्ति फाइनल होने के बाद हम श्रीलंका सीरीज से पहले नए हेड कोच की घोषणा करेंगे। इनमें से दो साउथ अफ्रीका से हैं और एक एशियाई है। हमने अभी तक उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट फाइनल नहीं किए हैं, इसलिए उनके नाम बताना जल्दबाजी होगी। _________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्डकप तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND vs SA: दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव
टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का तीसरा मैच आज पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा। पूरी खबर
Advertisement
Advertisement
Readers Comments