नोएडा में चल रहा फ्लवार शो समाप्त हो गया है। चार दिन में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग फ्लावर शो में पहुंचे। विधायक पंकज सिंह 38वां पुष्प प्रदर्शनी में नोएडा चेयरमैन रोलिंग ट्राफी उत्तरी रेलवे को सौंपी वहीं एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने मौके पर घोषणा कर दी कि साल 2027 में फ्लावर आफ द थीम ‘साल्विया’ रखा जाएगा। देर रात तक चला सम्मेलन कवि सम्मेलन में "श्रंगार रस' कवि डा. विष्णु सक्सेना, 'वीर रस डा. अर्जुन शिशौदिया, हास्य-व्यंग्य रस अनिल अगवंशी ,'हास्य-व्यंग्य रस' शंभू शिखर ,'श्रंगार रस कल्पना शुक्ला , 'हास्य-व्यंग्य रस विनोद पाण्डेय अपनी प्रस्तुति दी। इससे जनमानस को काफी अच्छा लगा एवं अपनी दिन-प्रतिदिन की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ठहाके लगाकर इसने का मौका मिला। कवि सम्मेलन ने सभी लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।