समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पंचलाल सरोज को समाजवादी शिक्षक महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पाण्डेय ने की। पंचलाल सरोज जनपद के सुधवे निवासी हैं। राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद पंचलाल सरोज ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया और समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पाण्डेय ने एक छोटे कार्यकर्ता को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ता पदाधिकारियों के मान-सम्मान को आगे बढ़ाएंगे और पार्टी के निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने के बाद पंचलाल सरोज के जनपद स्थित जिला कार्यालय पहुंचने पर उनका पुष्पहार अर्पित कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, संतोष यादव, करिया पाल, कंचन सोनकर, अंकिता राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र 'पप्पू', रवि यादव और सुनील यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।