झांसी के एक युवक की मध्य प्रदेश में हत्या कर दी गई। इस हत्या को उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और एक साथी ने मिलकर अंजाम दिया। महिला और उसके प्रेमी देवर के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें पति रोड़ा बन रहा था। दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 4 फरवरी को युवक अपने बुआ के घर बर्थ-डे पार्टी में ग्वालियर गया था। इसी दौरान पत्नी ने प्रेमी को से कहा- आज लौटना नहीं चाहिए। इसके बाद प्रेमी ने युवक को शराब पिलाई और बाइक से दतिया के गोराघाट ले गया। वहां मफलर से गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी गई और शव को सिंध नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। 6 फरवरी को पुलिस को शव मिला। पोस्टमॉर्टम में गला घोटने से मौत की पुष्टि हुई। लेकिन शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को दफना दिया। 9 फरवरी को परिजन हंसराज की तलाश में गोराघाट थाने पहुंचे। फोटो दिखाने पर शव की शिनाख्त हो गई। अब पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और उसके साथी खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला… पुराना ऑयल खरीदता था युवक युवक की पहचान हंसराज वर्मा (37) के रूप में हुई। वह सदर थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा गांव का निवासी था। हंसराज की शादी 16 साल पहले बबीता से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। वह पुराना तेल खरीद-फरोख्त का काम करता था। हंसराज के ताऊ ग्वालियर में रहते हैं। एक साल पहले होली के मौके पर हंसराज के परिवार में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ताऊ के बेटे हेमंत भी पहुंचे और उनकी मुलाकात बबीता से हो गई। कुछ ही दिनों में यह मुलाकात प्यार में बदल गई। हेमंत ग्वालियर में पॉली बैग (पॉलीथिन) की फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। इसके बाद हेमंत ने बबीता की आर्थिक मदद करना शुरू किया, जिससे दोनों के बीच लगाव बढ़ता गया। प्रेम प्रसंग का शक हो गया था बबीता ने पुलिस को बताया कि पति हंसराज शराब पीता था और उसे हमारे प्रेम संबंधों के बारे में शक था। इसी वजह से वह आए दिन मुझसे मारपीट करता था। इस कारण मैंने प्रेमी हेमंत के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 4 फरवरी को हंसराज अपनी बुआ के घर ग्वालियर में जन्मदिन की पार्टी में गया था। तब उसने हेमंत को अपनी लोकेशन बताई और कहा कि आज लौटना नहीं चाहिए। हेमंत ने अपने दोस्त अनिल खटीक को भी साथ लिया। 5 फरवरी को तीनों ने शराब पी और शराब के नशे में हंसराज को बाइक से घर छोड़ने के बहाने गोराघाट पुल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में ले गए। वहां उन्होंने मफलर से हंसराज का गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंककर आरोपी मौके से भाग गए। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया 6 फरवरी को गोराघाट थाना क्षेत्र में हाईवे पर सिंध नदी पुल के नीचे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इस कारण पुलिस ने शव को दफना दिया। 9 फरवरी को परिजन हंसराज को खोजते हुए गोराघाट थाने पहुंचे। पुलिस ने फोटो दिखाई तो शव की पहचान हो गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से शव को निकालकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। कॉल डिटेल और लोकेशन बनी हत्या की अहम कड़ियां पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकालने पर पाया कि हत्या से पहले और बाद में बबीता और हेमंत के बीच लगातार बातचीत हुई थी। इसके अलावा मोबाइल लोकेशन, रेलवे टिकट और गवाहों के बयान ने पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ दीं। 18 फरवरी को पुलिस ने बबीता, उसके प्रेमी हेमंत और दोस्त अनिल खटीक को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल मफलर, शराब की बोतलें, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। ----------- ये खबर भी पढ़ें सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला; गोरखपुर में एक महीने पहले हुई थी शादी, बोली- पति ज्यादा चाहते थे गोरखपुर के सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका। कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं। पढ़िए पूरी खबर