जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के तीन छात्रों ने हाल ही में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। सफल होने वाले छात्रों में साक्षी मौर्य, आकाश चतुर्वेदी और सांची सुदास शामिल हैं। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि विभाग की उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक परंपरा का भी प्रमाण है। प्रोफेसर सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, डीन प्रोफेसर राजेश शर्मा, पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार पाण्डेय, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर प्रमोद यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं संकायाध्यक्षों ने भी विद्यार्थियों एवं विभाग को बधाई दी।
Reader Comments