Advertisement
Sponsored
बिजनौर में चारा काट रही महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी:बाल पकड़ कर गन्ने के खेत में खींचा, फिर बनाया हवश का शिकार
Feb 22, 2026
बिजनौर के नांगल सोती थाना अंतर्गत एक गांव में खेत से चारा काटने जा रही महिला के संग एक युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित उसे धमकी देकर वहां से भाग निकला। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता ने सम्बन्धित थाने में लिखित शिकायत देते हुए आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज गई है। बाल पकड़ कर गन्ने के खेत में खींचा प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह राठौड़ के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पड़ोसी विक्की के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि विगत 19 फरवरी की शाम वह अपनी पालतू गाय के लिए खेत में चारा काट रही थी। आरोप है कि अकेला देखकर पड़ोसी उसके पास पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। जब वह कुछ भांप पाती, तब तक आरोपित उसका बाल पकड़कर खींचते हुए गन्ने के खेत में लेकर गया। जहां, आरोपित पर चोरी का इल्जाम लगाने की धमकी देते हुए जोर जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर गांव एक युवक वहां पहुंच गया। इसके बाद आरोपित पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पति के संग थाने पहुंची महिला महिला ने बताया कि वह बदहवाश हालत में घर पहुंची। फिर उसने पति को कॉल कर पूरी घटना बताई। वारदात की उसी शाम पीड़िता पति के संग थाने पहुंची। जहां उसने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम-प्रसंग का है। फिलहाल, तहरीर के आधार पर पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, महिला का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। फिलहाल, फरार पड़ोसी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments