लखनऊ में जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का हत्या के 6वें दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार की सुबह भैंसाकुंड घाट बैकुंठ धाम पर उन्हें भतीजे कृत्य सिंह ने मुखाग्नि दी। पूरे क्रिया-कर्म के दौरान उनकी बॉडी पन्नी में ही बंधी रही। हत्यारोपी बेटे अक्षत को पुलिस ने आज जेल भेज दिया है। उसने जेल जाने से पहले मीडिया से घिरने पर कहा- सॉरी मुझसे गलती हो गई। पुलिस ने घर से राइफल, आरी और तारपीन तेल जैसे सामान बरामद हो गए हैं। बेटे ने मानवेंद्र की हत्या 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे की थी। आज 25 फरवरी को उनके भतीजे से पुत्र का संकल्प करवाकर अंतिम क्रिया-कर्म कराए गए। घाट पर मृतक के भतीजे कृत्य सिंह और छोटे भाई अरविंद सिंह के साथ कई रिश्तेदार पहुंचे। पिता सुरेंद्र पाल सिंह अधिक उम्र होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इस वजह से वह श्मशान घाट नहीं गए। अंतिम संस्कार के दौरान मृतक मानवेंद्र की डेडबॉडी से कवर नहीं हटाया गया। ऊपर से ही शव को नहलाया गया, रिश्तेदारों ने लकड़ियां रखीं। उसके बाद भतीजे कृत्य ने अग्नि लेकर चिता के चारों तरफ घूमते ही दाह संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक मानवेंद्र के भाई अरविंद सिंह बहुत रो रहे थे। 5 तस्वीरें देखिए… कारोबारी के अंतिम संस्कार के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
Reader Comments