बरेली में तेज रफ्तार कार दूसरी गाड़ी को बचाने में बेकाबू होकर बीच सड़क पर खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी ज्यादा भयानक थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में बैठी एक प्रेग्नेंट महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामला किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर रामपुर रोड का है। एक ही परिवार की बहू, पिता और फूफा की मौत शहजादनगर के गांव कल्याणपुर में रहने वाले गोविंद अपनी प्रेग्नेंट पत्नी मोनी(30), बेटा पीयूष(2), पिता खेमकरन(60), चाचा राम बहादूर(58) और फूफा रामगुलाम(75) के साथ शनिवार रात बुआ के बेटे की शादी में गए थे। थाना शाही क्षेत्र के गांव मंसूरगंज से शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। गोविंद कार चला रहा था। रात करीब एक बजे दिल्ली हाईवे पर स्वाले नगर में इनकी कार सड़क के बीच में खड़े सेमल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। जोरदार आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला। जिसमें गोविंद की पत्नी मोनी, पिता खेमकरन और फूफा रामगुलाम की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गोविंद, उनका दो साल का बेटा और चाचा राम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोविंद के परिजन राजपाल ने बताया- भईया खेमकरण के साथ उनका बेटा गोविंद, बहू मोनी, 2 साल का पोता, भाई राम बहादुर और बहनोई मंसूरपुर गांव में शादी में गए थे। शादी के बाद रात में ही अपने घर कल्याणपुर रामपुर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर गड्ढे से बचाने और सामने से आ रही गाड़ी को बचाने की कोशिश में बीच सड़क पर खड़े पेड़ से टकरा गई। जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। बहू गर्भवती थी। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी बेटे गोविंद और बच्चे को कुछ पता नहीं है। उनका इलाज चल रहा है। सालों से हादसे की वजह बन रहा पेड़ स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सेमल के पेड़ से कार टकराई, वह कई सालों से सड़क के बीच खड़ा है। पहले भी इस पेड़ के कारण कई हादसे हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि न तो वहां कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया था और न ही चेतावनी बोर्ड। कई बार शिकायत के बावजूद न तो पेड़ हटाया गया और न ही सड़क को सुरक्षित बनाने की ठोस पहल की गई। रामपुर रोड हादसों को न्योता दे रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी सड़क और किनारों पर रेत-बजरी कारोबारियों का अतिक्रमण, ये सब मिलकर हाईवे को ‘ब्लैक स्पॉट’ बना रहे हैं। रात के अंधेरे में यह खतरा और बढ़ जाता है। ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद क्या यौन शोषण में जेल जाएंगे?:पॉक्सो एक्ट में बच्चों का बयान ही काफी; दोषी हुए तो उम्र कैद की सजा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने यौन शोषण की FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश 2 नाबालिग बच्चों के आरोपों पर दिया। पढ़ें पूरी खबर…