बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली शुरू हो गई है। देशभर से श्रद्धालु जोश और उत्साह के साथ राधा-रानी की शरण में पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगे गुलाल से रंगे हुए भक्त लट्ठमार होली के धूम में ढोल-नगाड़ों पर झूम रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ महिलाओं ने लठामार की। नंदगांव से आने वाले हुरियारों का बरसाना पीली पोखर पर स्वागत की तैयारियों हो गईं हैं। यहां उनके स्वागत के लिए 2000 किलो ठंडाई तैयार की जा रही है। एसएसपी ने बताया- लट्ठामार होली में 20 लाख के करीबन श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 180 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यहां पर पीएसी और एंटी रोमियो टीम भी मौके पर मौजूद है। लगभग 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। नंदगांव से आते हैं हुरियारे बरसाना की लट्ठमार होली इसलिए खास मानी जाती है, क्योंकि यह राधा रानी का जन्मस्थान है। लट्ठमार होली में नंदगांव यानि श्रीकृष्ण का जहां बचपन बीता, वहां के हुरियारे 8Km दूर बरसाना में होली खेलने आते हैं। कुंज और रंगीली गलियों से होते हुए करीब 3Km तक चलते हैं। इन गलियों में दोनों तरफ खड़ी हुरियारने लाठियां मारती हैं, इनसे बचने के लिए हुरियारे ढाल का सहारा लेते हैं। ऐसी मनोरम और वर्ल्ड फेमस होली देखने के लिए 10 से ज्यादा टूरिस्ट मथुरा-वृंदावन पहुंच चुके हैं। सुबह से ही बरसाने की गलियां भक्तों से सजी-धजी नजर आ रही हैं। हर तरफ अबीर-गुलाल के उड़ने की तैयारी हो चुकी है। बरसाने की लट्ठमार होली देखने और घर बैठे इंजॉय करने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
Reader Comments