मथुरा के बरसाना में बुधवार को प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जा रही है। सुबह से ही बरसाना की गलियां भक्तों से भरी पड़ी हैं। हर तरफ अबीर-गुलाल दिखाई दे रहा। अबीर गुलाल से रंगे भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूम रहे हैं। होली के गीत गा रहे हैं। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसवालों के साथ महिलाओं ने लट्ठमार होली खेली। नंदगांव से आए हुरियारे भगवान कृष्ण स्वरूप ध्वजा श्रीजी मंदिर ले गए। यहां राधा रानी के चरण स्पर्श कराने के बाद रंगीली गली में होली गीतों पर हुरियारने और हुरियारिनों के बीच जमकर नृत्य हुआ। इसके बाद हुरियारिनें लट्ठ लेकर हुरियारों पर टूट पड़ी। हुरियारे जहां एक तरफ खुद को लट्ठ से बचाते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ हुरियारिने उन्हें एक के बाद एक करके लट्ठ मारती रहीं। इस लट्ठमार होली को देखने और खेलने के लिए 20 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं। इनमें विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। प्रशासन के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, PAC और एंटी रोमियो टीम तैनात की गई है। इससे पहले मंगलवार को राधारानी (लाड़लीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई थी। लट्ठमार होली इसलिए खास बरसाने की लट्ठमार होली के अपडेट्स देखने लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Reader Comments