Advertisement
Sponsored
बुलंदशहर में टीचर की हार्ट अटैक से मौत:हाई स्कूल के इंग्लिश के पेपर में लगी थी ड्यूटी, क्लास रूम में अटेंडेंस लगाते समय गिरे
Feb 23, 2026
बुलंदशहर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक टीचर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्कूल में सुबह की शिफ्ट में वो बोर्ड परीक्षा देने आए हाई स्कूल के परीक्षार्थियों की अटेंडेंस लगा रहे थे। उसी दौरान अचानक सीने में दर्द की बात बताई और कुछ ही सेकेंड में गिर पड़े। बच्चों ने स्टाफ को बुलाया। स्टाफ के लोग उन्हें उठाकर आनन फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। टीचर की पहचान सुरेंद्र पाल के रूप में हुई है। पूरा मामला शहर के गांधी बाल निकेतन विद्यालय का है। बताया जाता है कि मुंशीलाल करतार सिंह इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक सुरेंद्र पाल सिंह की ड्यूटी इन दिनों बोर्ड परीक्षा में गांधी बाल निकेतन विद्यालय में लगी थी। आज सुबह साढ़े 7 बजे 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान बच्चे शीट पर बैठ चुके थे। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया- गांधी बाल निकेतन में क्लास में सुरेंद्र पाल सिंह की ड्यूटी लगी हुई थी। वह जब आए थे तो बिल्कुल स्वस्थ थे। ड्यूटी के दौरान अचानक वह गिर गए। उन्हें तत्काल स्कूल का स्टाफ और सेक्टर मजिस्ट्रेट 500 मीटर दूर जिला अस्पताल ले गये। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती लक्षण हार्ट अटैक के लग रहे हैं। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा। सुरेन्द्रपाल सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे का नाम कपिल और छोटे बेटे का नाम ध्रुव कुमार है। बड़ी बेटी हितेश की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी कीर्ति बीएड कर रही है। कपिल ग्रेटर नोएडा में प्राइवेट जॉब कर रहा है। छोटा बेटा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर रहा है। बड़े बेटे कपिल कुमार ने बताया- मैं छुट्टी पर घर आया था। पापा रोज की तरह ही घर से सुबह निकले थे। वो स्वस्थ थे। सुबह साढ़े करीब 8 बजे स्कूल स्टाफ ने कॉल कर बताया कि पापा की तबीयत खराब हो गई है, उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे हैं। इतने में हम लोग भी अस्पताल पहुंचे। जहॉ डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments