Advertisement
Sponsored
मथुरा में 51 साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज:22 फरवरी को पुलिस ने दो गांवों में रेड की, 34 लोगों को पकड़ा था
Feb 23, 2026
मथुरा में पुलिस ने रविवार को शेरगढ़ इलाके के दो गांवों में छापेमारी के बाद 51 साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनमें से 34 आरोपियों को जेल भेज दिया है। उसके बाद आगे की छानबीन में जुट गई है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सोते समय मारा छापा शेरगढ़ क्षेत्र के गांव विशंभरा और जांघवली में रविवार को सुबह 6 बजे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत फोर्स के साथ पहुंचे। उस समय गांव वाले सो रहे थे। पुलिस को देखते ही अफरा तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने पूरे गांव को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिसकर्मियों ने घरों की तलाशी ली। 45 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को अंदेशा है कि पकड़े गए युवक साइबर ठगी से जुड़े हैं। अब जानिए किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है उनमें विशंभरा के रहने वाले जमशेद,सद्दाम,वकील,अंसार,मुश्ताक, असरु,मोहम्मद आशिक, रोहिद, रुखसाद, माफर ,ज़ुबैर शामिल हैं। इसके अलावा नासिर,साबिर,शहीद,वसीम,जुनैद,फरमान,नदीम,खालिद,शाहरुख,मुनाजिर,मुद्दिन,निजाम,इरशाद,सलीम,नासिर,रुस्तम,अनीस,जानू उर्फ जान मोहम्मद,मुख्तियार,अमीन,हन्ना,इरशाद, शहरून, मुज्जी,ज़ुबैर,अज्जू अरशद,इकबाल हुसैना,मुजाहिद आबिद,अमीन हाकमीन,रिजवान शाकिर, बांडी और नासिर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस को मिल रही थी शिकायत एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया- पकड़े गये आरोपी गिरोह बनाकर ठगी को अंजाम देते थे। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए। उसके आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनके घरों पर रेड की। इसमें 6 राजपत्रित अधिकारी, 13 थाना प्रभारी समेत 240 पुलिसकर्मी शामिल रहे। इनमें से 8 ऐसे अपराधी थे जो पहले भी जेल जा चुके हैं। साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन बरामद हुए। जिन पर पुलिस की साइबर टेक्निकल टीम काम कर रही है। अभी तक की जांच में पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैंतक की जांच में जो लोग पकड़े गए हैं। उनके द्वारा अलग अलग राज्यों में 18 फ्रॉड किए गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments