मेरठ के रामराज एरिया में युवक की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए हमलावर ने युवक को दो गोलियां मारीं। पहली गोली पीछे से कमर पर जबकि, दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई। युवक का भेजा तक उड़ गया। हत्यारे ने पहली गोली मारने के बाद बाजार में चिल्ला-चिल्लाकर कहा- है कोई माई का लाल जो इसे बचा ले। इसके बाद उसकी कनपटी पर दूसरी गोली मार दी। पुलिस की जांच में सामने आया है, युवक का हत्यारे की पत्नी से अफेयर था। वह उसे भगाकर लाया था। मृतक और हत्यारे की पत्नी दोनों लव मैरिज करने वाले थे। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की कुछ दिनों पहले कहासुनी भी हुई थी। घटना बुधवार दोपहर बहसुमा मार्केट में सनातन धर्म मंदिर के ठीक सामने की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… रामराज के जगजीवन पुरी मोहल्ले के रहने वाले सुरेंद्र (28) बाजार से गुजर रहे थे। वह बाइक पर अकेले ही थे। करीब ढाई बजे रामराज की मेन मार्केट में सनातन धर्म मंदिर के सामने बाइक से आए हमलावर ने सुरेंद्र की पीठ पर पीछे से एक गोली मारी। गोली लगते ही सुरेंद्र बाइक से गिर गए। इसके बाद हमलावर दौड़ते हुए सुरेंद्र के करीब आया। उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर दूसरी गोली मारी। फिर बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोग दौड़ते हुए सुरेंद्र के पास पहुंचे। लहूलुहान हालत में लेकर हॉस्पिटल भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली चलते ही मार्केट में मची अफरा-तफरी गोली चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ मचने से लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। मार्केट के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने सुरेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। एसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि हमलावर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात की वजह जानने के लिए मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली जाएगी। शादीशुदा महिला को साथ लाया था सुरेंद्र पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक सुरेंद्र करीब डेढ़ साल पहले शादीशुदा महिला को अपने साथ भगा लाया था। वह फलावदा थानाक्षेत्र के सनौता गांव की रहने वाली थी। सुरेंद्र बहुत जल्द उससे कोर्ट मैरिज भी करने वाला था। महिला का पति उसके भागने के बाद से ही सुरेंद्र से बदला लेने की फिराक में था। हत्यारे और सुरेंद्र की एक बार बीच बाजार महिला को लेकर बहस भी हुई थी। आज मौका मिलते ही महिला के पति ने सुरेंद्र की हत्या कर दी। जिस जगह हत्या हुई वह इलाका मेरठ बॉर्डर लगता है। सीमा क्षेत्र के हिसाब से रामराज कस्बा मुजफ्फरनगर जिले में, जबकि थानाक्षेत्र बहसूमा मेरठ में पड़ता है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- सुरेंद्र बाइक से जा रहे थे। वहीं, हमलावर भी बाइक से अकेला ही आया था। युवक को गोली मारी गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम हत्या मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही हमलावर की पहचान कर उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… भाजपा विधायक के बेटे ने टोलकर्मी को मारा थप्पड़, VIDEO:आगरा में बैरियर न उठाने पर हुआ विवाद, गाड़ी से उतरते ही पीटने लगा आगरा में फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश ने टोलकर्मी को थप्पड़ मारे। पहले टोल देने को लेकर टोलकर्मी से बहस हुई। तभी सुरेश गुस्से में गाड़ी से उतरा और टोलकर्मी को 2 थप्पड़ मार दिए। पूरी खबर पढ़ें...
Reader Comments