Advertisement
Sponsored
महाराजगंज में टक्कर के बाद कार पलटी:तिलक समारोह से लौटते समय हादसा, 7 लोगों को शीशा तोड़कर निकाला गया
Feb 23, 2026
महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर दो कारों की टक्कर के बाद एक कार पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी सात लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, निचलौल की ओर से गोरखपुर जा रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार (UP57BS1523) पुरैना खंडी चौराहे पर पहुंची। उसी समय घुघली से शिकारपुर की ओर जा रही एक मारुति जेन (UP53EP4917) अचानक सामने आ गई। अल्टो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे संतुलन बिगड़ गया। कार मारुति जेन से टकराकर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कार का शीशा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। कार में सवार सभी लोग निचलौल से अपने भांजे के तिलक समारोह से लौटकर गोरखपुर के मोतीराम अड्डा क्षेत्र जा रहे थे। कार सवारों की पहचान मोतीराम अड्डा निवासी सत्यम, आयुष, बृजेश, राधेश्याम, गुड्डू, रितेश और छोटू के रूप में हुई है। हादसे में किसी को गंभीर बाहरी चोट नहीं आई है। हालांकि, आंतरिक चोट की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी से पूछताछ की और आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments