Advertisement
Sponsored
योगी सिंगापुर पहुंचे, कारोबारियों के साथ मीटिंग की:यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया, 3 दिन में 25 CEO से मुलाकात करेंगे
Feb 23, 2026
सीएम योगी सिंगापुर दौरे पर हैं। उन्होंने कारोबारियों के साथ बैठक की। उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।सीएम के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी नजर आए। नंदी और वित्त मंत्री कोट-पैंट पहने हुए थे, जबकि सीएम पारंपरिक परिधान यानी भगवा कपड़ों में नजर आए। सीएम 3 दिन में 25 कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 25 फरवरी को जापान पहुंचेंगे। सिंगापुर दौरे की 3 तस्वीरें देखिए- सीएम ने किस-किस से बैठक की, पढ़िए— डिप्टी सीएम केशव मौर्य पहुंचे जर्मनी
इधरस डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम जर्मनी पहुंच गया हैं। फ्रैंकफर्ट में काउंसिल जनरल ने उनका स्वागत किया। मौर्य के साथ प्रतिनिधिमंडल में आईटी मंत्री सुनील शर्मा, योजना विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार और सीएम योगी के OSD संजीव सिंह भी शामिल हैं। केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर भारत की काउंसिल जनरल शुचिता किशोर से आत्मीय स्वागत मिला। मेरा विश्वास है कि यह यात्रा 'Invest UP' को प्रोत्साहित करने और यूपी के लिए निवेशकों एवं प्रमुख हितधारकों से संवाद स्थापित कर सार्थक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। 25 फरवरी को जापान पहुंचेंगे सीएम, टोक्यो में भगवा झंडे लगे सीएम सिंगापुर के दौरे के बाद 25 फरवरी को जापान पहुंचेंगे। उनके पहुंचने से पहले जापान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें राजधानी टोक्यो की कुछ सड़कों पर भगवा झंडे लगे नजर आ रहे हैं। भारतीय समुदाय सीएम के स्वागत की तैयारियों में जुटा है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रवासी भारतीय ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यह स्वागत सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विदेश में बसे भारतीयों की सांस्कृतिक एकता और श्रद्धा का जीवंत प्रदर्शन है। योगी के आने से भारत-जापान संबंध और मजबूत होंगे। योगी के दौरे पर भारतीय समुदाय ने क्या-क्या कहा? जानिए
600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी
सीएम बनने के बाद मॉरीशस-म्यांमार की विदेश यात्रा की थी
योगी आदित्यनाथ पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद विदेश दौरे पर अगस्त 2017 में गए थे। उनकी पहली विदेशी यात्रा म्यांमार की थी। यह दौरा 5 से 7 अगस्त 2017 के बीच हुआ। इस दौरान वे एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसके बाद वे नेपाल, मॉरीशस, रूस के दौरे पर भी गए। योगी आदित्यनाथ मूलतः एक नाथ संप्रदाय के संन्यासी हैं और वर्षों से सार्वजनिक जीवन में भगवा वेशभूषा ही धारण करते आए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने अपने इसी परिधान को बनाए रखा, चाहे वह देश के कार्यक्रम हों या विदेश यात्राएं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- PM मोदी ने संसद में कुर्सी घेरने पर चुप्पी तोड़ी:कांग्रेस से बोले- महिला सांसदों को भेजकर, सीट पर कब्जा करके प्रधानमंत्री नहीं बन सकते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिन पहले लोकसभा में कांग्रेस की महिला सांसदों के कुर्सी घेरने पर चुप्पी तोड़ी है। पीएम ने रविवार को मेरठ में कहा, कुर्सी पर बैठने से पहले जनता का दिल जीतना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सांसदों को आगे कर सीट पर कब्जा कर प्रधानमंत्री नहीं बना जा सकता। पढ़ें पूरी खबर
Advertisement
Advertisement
Readers Comments