Advertisement
Sponsored
यूपी के कैप्टन की हार्टअटैक से मौत:कश्मीर में पोस्टिंग थी, इकलौते बेटे की लाश से लिपटकर रोई मां, बहन बोली- चेहरा दिखा दो
Feb 23, 2026
कुशीनगर के 22 साल के कैप्टन अमन सिंह की जम्मू-कश्मीर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार को बारामूला में तबीयत बिगड़ने पर उनके साथी उन्हें कंधों पर उठाकर हेलीपैड तक ले गए। हेलीकॉप्टर से उन्हें श्रीनगर लाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। कैप्टन की एक साल पहले बारामूला में पोस्टिंग हुई थी। वह कुशीनगर की हाटा तहसील के अब्दुल हमीद नगर इलाके के रहने वाले थे। परिवार के इकलौते बेटे थे। सोमवार को कैप्टन का पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली और फिर गोरखपुर एयरपोर्ट लाया गया, जहां फूलों से सजी सेना की गाड़ी में कैप्टन का पार्थिव शरीर कुशीनगर लाया गया। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही हजारों की संख्या में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। मां विभा और पिता यशवंत और दादी बेइला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गगा। चचेरी बहन अर्पिता बार-बार भाई का चेहरा दिखाने के लिए बिलखती रही और मिन्नतें करती रही। सेना के जवान उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। इसके बाद शाम करीब 6 बजे सैन्य सम्मान के साथ अमन का गांव की बाग में कैप्टन अमन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान भारता माता की जय और कैप्टन अमन अमर रहे के जयराके लगते रहे। मौके के विजुअल देखिए पढ़ाई में अव्वल, टीईएस से सेना में चयन
कैप्टन अमन के पिता यशवंत सिंह प्राइवेट सेक्टर में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह पत्नी विभा के साथ बनारस में रहते हैं। अमन की अभी शादी नहीं हुई थी। गांव में उनकी दादी, चाचा-चाची तथा चचेरे भाई-बहन रहते हैं। अमन ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गोरखपुर के हॉलमार्क वर्ल्ड स्कूल से की। गाजियाबाद से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) में प्रवेश लिया। प्रथम सेमेस्टर के बाद ही उनका चयन भारतीय सेना में टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) के माध्यम से लेफ्टिनेंट पद पर हो गया। दो साल पहले उन्होंने सेना जॉइन की। हाल ही में प्रमोशन पाकर कैप्टन बने थे। गांव के लोग बताते हैं- अमन शुरू से ही पढ़ाई में होनहार था। वह हमेशा ऊंचे पद पर रहकर देश की सेवा करना चाहता था। कैप्टन के गांव की देखें 2 तस्वीरें बारामूला में ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
कैप्टन अमन बारामूला में रविवार सुबह रविवार ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दुर्गम और पहाड़ी इलाका होने के कारण साथी जवान उन्हें हैलीपैड तक कंधों पर लेकर आए। वहां से हेलीकॉप्टर से श्रीनगर सेना के अस्पताल ले आए। सेना अस्पताल में दोपहर 2 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। अमन के शिक्षक चाचा वीरेंद्र सिंह ने बताया- सेना से सूचना आई कि अमन की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई। बाबा बोले- सभासद ने कॉल कर दी शहीद होने की खबर अमन के चचेरे बाबा तेज बहादुर सिंह ने कहा- कल सभासद ने फोन करके कहा कि अमन के बारे में कुछ बुरा समाचार मिला है। पता करिए। इसके बाद मैंने अमन के पिता जसंवत से बात की। उन्होंने बताया कि अमन अब हमारे बीच नहीं है। अमन 3 महीने पहले 13 दिन के लिए गांव आया था। ग्रामीणों ने बताया कि अमन के निधन के चलते मस्जिद में माइक से अजान नहीं दी गई। न रमजान का ऐलान किया जा रहा है। मंत्री दिनेश प्रताप ने अर्थी को दिया कंधा जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कैप्टन अमन सिंह के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। अमन की दादी बेईला इस दौरान रोते रोते बेहोश हो गईं। जिनको पानी के छीटे मारे गए। प्रभारी मंत्री ने अमन सिंह के दादी के चेहरे को साफ किया। फिर अमन के पार से शरीर को कंधा दिया और अंतिम अंत्येष्टि स्थल तक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही डीएम महेंद्र सिंह तवर एसपी केशव कुमार, हाटा विधायक मोहन वर्मा के साथ प्रसाशनिक अधिकारी भी अमन के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। दोस्त बोले- बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर में सेना में चला गया था अमन
अमन के साथ कक्षा 4 से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले दोस्त करण सिंह ने बताया- अमन हमारा बचपन का दोस्त था। वो हमेशा पंक्चुअल रहा। उसका डिफेंस में जाने का सपना था। उनकी मां ने उसे बहुत सपोर्ट किया। 12वीं के बाद उसने बीटेक में एडमिशन लिया। लेकिन पहले ही सेमेस्टर में उसका सेलेक्शन सेना में हो गया। ट्रेनिंग में जाकर उसने हम लोगों को भी बहुत मोटिवेट किया। कश्मीर में उसकी पोस्टिंग हुई। हम लोग उसे बहुत मिस करेंगे। फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था
अमन के दोस्त प्रिंस मद्धेशिया ने कहा-अमन खेलने पढ़ाई और घूमने में भी आगे था। उनकी मां उसे पढ़ाने के लिए अपना घर छोड़कर गोरखपुर आ गई थीं। अमन फुटबॉल में सेंटर फारवर्ड का अच्छा खिलाड़ी था। अब वो हमारे बीच नहीं है। हम उसे बहुत मिस करेंगे।
--------------------- ये खबर भी पढ़ें... महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लड़कों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement
Advertisement
Readers Comments