गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। छोटी सी चिंगारी देखते ही देखते भयंकर आग में बदल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान परिवार के 3 लोग तीसरे मंजिल पर फंसे हुए थे। जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा गया। वहीं लगभग डेढ़ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जबकि घर के कुछ सामान जलकर राख हो गए। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें बेटी को खरीद कर दिया 3 लाख का भाई: 10 महीने के बच्चे का सौदा, जेल में बंद आरोपी की हार्ट अटैक से मौत, मां को नशीला लड्डू खिलाकर चुराया इटावा में बेटी को भाई दिलाने की जिद पर दंपति ने बच्चा खरीदकर दे दिया। 10 माह के मासूम को नंदनकानन एक्सप्रेस से अपहृत किया गया। मां को नशीला लड्डू खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी मासूम को लेकर फरार हो गया। इसके बाद साढ़े तीन लाख रुपये में एक दंपति को बेच दिया। मिर्जापुर स्टेशन के पास महिला को होश आया तो बेटा सीट से गायब था। रोने-बिलखने पर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। मामला जीआरपी के जरिए इटावा ट्रांसफर हुआ और जांच तेज कर दी गई। पुलिस ने छह दिन की जांच के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसी मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना राजकीय रेलवे पुलिस क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में पति की फंदा लगाकर मौत...पत्नी ने जहर खाया: आपस में हाथापाई के बाद अलग-अलग कमरे में बंद हुए, जिंदगी की जंग लड़ रही महिला वाराणसी में पारिवारिक कलह के बाद पति ने कमरे में खुद को बंद किया। फिर चादर का फंदा बनाया और पंखे के कुंडे से लटक गया। उसकी चीख आई तो लोग कमरे की ओर भागे। जब तक दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचते वह दम तोड़ चुका था। दूसरे कमरे में मौजूद पत्नी को जब पति की मौत की खबर मिली तो वो बेसुध हो गई। वह खुद की मौत का इंतजाम करने लगी। परिजनों से नजरें बचाकर स्टोर रूम में पहुंची और वहां रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में 50 लाख की ठगी में साइबर अपराधी गिरफ्तार: लालच देकर चुराते थे पासवर्ड, 3 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा वाराणसी में व्यापारी, महिलाओं और सामाजिक लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के गुर्गों ने एक व्यापारी से 50 लाख की ठगी की फिर अपने नंबर बंद कर लिए। जांच में जुटी पुलिस के हत्थे तीनों अपराधी चढ़ गए। पुलिस ने झारखंड के देवघर निवासी पुरुषोत्तम कुमार पुत्र सुनील दास और टुकटुक कुमार पंडित पुत्र बलदेव पंडित के साथ बलिया निवासी अनीश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा को कोर्ट में पेश किया। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें महिला के शव को 6 ट्रकों ने रौंदा, चिथड़े उड़े: आगरा में हाईवे पर रोंगटे खड़ा करने वाला हादसा, खुरचने पड़े शव के लोथड़े आगरा के एत्माद्दौला में हाईवे पर मंगलवार रात रोंगटे खड़े करने वाला हादसा हुआ। महिला को एक ट्रक ने रौंद दिया। उसका शव हाईवे पर ही पड़ा रहा। इसके बाद एक के बाद एक लगभग 6 ट्रकों ने शव को रौंद दिया। शव के चिथड़े उड़ गए। स्थिति ये थी कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव के लोथड़े सड़क से खुरचने पड़े। हादसे में मृत लगभग 45 वर्षीय महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक चालक भी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें दुजाना गैंग के कुख्यात अब्बास को दौड़ाकर गोली मारी: गाजियाबाद पुलिस दोनों पैरों में गोली मारकर टांगकर लाई, 6 महीने पहले मारा गया था बलराम ठाकुर गाजियबाद पुलिस ने मंगलवार देर रात कुख्यात अब्बास को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। अब्बास बुलंदशहर का रहने वाला है, जो दुजाना गैंग के लिए काम करता था। इसी गैंग के बलराम ठाकुर को जुलाई माह में पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसी गैंग ने मसूरी से व्यापारी को अपहरण कर रंगदारी वसूली की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे पुलिसकर्मी टांगकर ले कर आए। पूरी खबर पढ़ें वाराणसी कचहरी में एक बजे होंगे 15-बम धमाके, आया मेल: तमिलनाडू के स्कूल सिलेबस का जिक्र, दो घंटे चला सघन तलाशी अभियान वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायलय में मंगलवार को बम धमाके की धमकी दी गई। कोर्ट को मेल भेजकर उड़ाने की धमकी दी गई। आकाश क्षत्रियान नामक व्यक्ति ने मेल किया था। जिसमें लिखा था ठीक 1 बजे कचहरी में 15 बम ब्लास्ट होंगे। इसमें तमिलनाडू के पाठ्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब का पाठ न डालने की बात लिखी गई थी। मेल आते ही फौरन ही इसकी सूचना डीएम और पुलिस कमिश्नर को दी गई। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स कैंपस के अंदर पहुंची और तलाशी शुरू की। हालांकि तलाशी में कुछ भी नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें
Reader Comments