यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 अप्रैल तक होंगी। परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि कक्षा- 1 के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा- 2 से 5 तक के छात्रों की लिखित और मौखिक दोनों तरह से परीक्षा होगी। वहीं कक्षा- 6 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी। पूर्व विधायक के बेटे की जमानत में फर्जीवाड़ा: कोतवाली प्रभारी के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज राना के बेटे अब्दुल आहाद राना की जमानत में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। खालापार कोतवाली के प्रभारी और चौकी इंचार्ज के फर्जी हस्ताक्षर व मोहर का इस्तेमाल कर नकली दस्तावेजों से जमानत कराई गई। इसके आधार पर आहाद राना को जेल से रिहा कर दिया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा से मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में सोमवार रात सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में सिपाही के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर छात्र को 33 बेल्टें मारी, 12 थप्पड़ जड़े, बोले- चेहरे पर मांस नहीं बचेगा कानपुर में कांस्टेबल के बेटे ने 6 दोस्तों के साथ मिलकर एक छात्र की बेल्टों से पिटाई की। पार्क में पकड़कर करीब 1 घंटे में 33 बार बेल्ट से मारा और 12 थप्पड़ जड़े। इसके बाद छात्र से कान पकड़कर माफी मंगवाई। पीटने के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाते हुए कहा- ये तीन शक्लें पहचान लो, बाबूपुरवा में जीना दुश्वार कर देंगे… चेहरे पर मांस नहीं बचेगा। छात्र के परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे, तो युवक के पिता ने दबाव बनाते हुए समझौता करा दिया। पढ़ें पूरी खबर…. फतेहपुर में युवती मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ी; बोली- सबकी दो बीवियां होती हैं फतेहपुर में एक युवती अपने मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। घरवाले उसे समझाते रहे, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद घरवाले उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले जाने लगे। इस दौरान वह चिल्लाते हुए ऑटो से उतरकर भागने लगी। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। युवती का अपने मौसा के साथ पिछले डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। जब मौसी ने दोनों के मिलने पर आपत्ति जताई और युवती को रोकने की कोशिश की, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। पढ़ें पूरी खबर… राहुल ‘रार, हुड़दंग और लफंगई’ का प्रतीक, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले, AI समिट हंगामे के सूत्रधार राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “राहुल का मतलब आर से रार, ह से हुड़दंग और ल से लफंगई होता है।” बृजेश पाठक ने कांग्रेस के “मोहब्बत की दुकान” वाले नारे पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह मोहब्बत की दुकान नहीं, बल्कि उसमें नफरत, अराजकता, दंगा और भारत विरोधी सामान मिल रहा है। AI समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि AI समिट में नंगा नाच करने वाले कांग्रेसियों का राहुल गांधी महिमा मंडल कर रहे हैं। उन्हें बब्बर शेर कर रहे हैं। जो यह सिद्ध करता है कि उस पूरी पटकथा के सूत्रधार वही हैं। यहां पूरी खबर पढ़ें… 16 से 20 अप्रैल तक बेसिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा, कक्षा 1 की परीक्षा होगी मौखिक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि कक्षा 1 के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा 2 से 5 तक के छात्रों की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों तरह से आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 6 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी। परिषद ने सभी स्कूलों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। यूपी में होली पर चलेंगी 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें, कर्मचारियों को मिलेगी विशेष प्रोत्साहन राशि योगी सरकार ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने पश्चिमी यूपी, दिल्ली व गाजियाबाद रूट पर विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। निगम की सभी बसें ऑनरोड रहेंगी और अनुबंधित कर्मियों को अवकाश नहीं मिलेगा। सुरक्षा के लिए चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट, बसों की तकनीकी जांच और फायर सेफ्टी अनिवार्य की गई है। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चालक-परिचालकों को 3600 से 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि कार्यशाला कर्मियों को भी विशेष मानदेय मिलेगा। मुजफ्फरनगर में पिकअप-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत: खतौली मार्ग पर हुए हादसे में 18 घायल, खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर ललितपुर में बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी बस से मडावरा में हुआ हादसा ललितपुर के मड़ावरा में सोमवार रात 9 बजे स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृतक घोषित कर दिया। बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान बाइक को टक्कर मारी और करीब 10 फीट तक घसीटा। जिसके चलते बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरनगर में पिकअप-ट्रक भिड़ंत से दो की मौत, खतौली मार्ग पर हुए हादसे में 18 घायल, खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, 2020 में की थी वारदात वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा सुनाई गई। उस पर 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। कोर्ट में बताया कि 2020 में आदमपुर थाने में मुकीमगंज निवासी विजय कुमार यादव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया। जांच में आरोप सही पाए गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर नोएडा में थार चलाने वाले युवक पर FIR: 23 फरवरी को ई रिक्शा में टक्कर मारी थी नोएडा के सेक्टर 49 थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के सामने सोमवार शाम को तेज रफ्तार काली महिंद्रा थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा चालक के परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाया। परिजनों की शिकायत पर थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
Readers Comments