Advertisement
Sponsored
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- मैं भागूंगा नहीं, योगी ने कहा- लखनऊ की ब्रह्मोस ने कंपाया, 22 साल के कैप्टन की मौत; महिला डॉक्टर से बैडटच
Feb 23, 2026
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण की FIR के बाद पुलिस जांच में तेजी आने और एक टीम वाराणसी पहुंचने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सिंगापुर में सीएम योगी की यात्रा के दौरान साइन हुए एमओयू और उनकी स्पीच से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं भाग नहीं रहा; महिला भक्त को समझाया- गुरु गड़बड़ निकले तब रोना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण की FIR होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी। एक टीम वाराणसी पहुंची है। इधर, अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं। पुलिस का सामना करूंगा लेकिन उसपर भरोसा नहीं। आरोप लगाने वाले दोनों छात्र उनके गुरुकुल के नहीं हैं। महिला रोने लगी तो उसे समझाया- गुरु गड़बड़ निकले तो रोना। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले- ब्रह्मोस ने अच्छे-अच्छे को कंपा दिया; UP में लड़कियां बिना डरे नाइट शिफ्ट करती सिंगापुर में योगी बोले- ब्रम्होस ने ऑपरेशन सिंदूर में अच्छे-अच्छे को कंपा दिया। यूपी में लड़कियां अब बिना डरे नाइट शिफ्ट करती हैं। 6,650 करोड़ रुपए के निवेश के लिए तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह निवेश हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। 20 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम 25 फरवरी को जापान भी जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 3- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत-21 यात्री घायल लखनऊ में डबल डेकर बस पलट गई है। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हो गए। बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। बस की स्पीड 80 किलोमीटर से अधिक बताई जा रही। लोगों के अनुसार, बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज के पास पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। यात्री ने बताया- ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें 4- कुशीनगर के 22 साल के कैप्टन की हार्टअटैक से मौत, कश्मीर में पोस्टिंग थी कुशीनगर के 22 साल के कैप्टन अमन सिंह की जम्मू-कश्मीर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार देर शाम को उनका पार्थिक शरीर हाटा पहुंचा। रविवार को बारामूला में तबीयत बिगड़ने पर साथी उन्हें कंधों पर उठाकर हेलीपैड तक ले गए। हेलीकॉप्टर से उन्हें श्रीनगर लाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। कैप्टन की एक साल पहले बारामूला में पोस्टिंग हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 5- बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 5 छात्रों की मौत, रामपुर, प्रयागराज और लखीमपुर में 3 हादसे हुए बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 5 छात्रों की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए। रामपुर, प्रयागराज और लखीमपुर में 3 हादसे हुए। रामपुर में दो बाइकों से जा रहे 4 परीक्षार्थी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, तीन की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी में 16 छात्रों को ले जा रही मैजिक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी, एक की मौत। प्रयागराज में 3 छात्रों को डंपर ने पीछे से टक्कर मारी, एक की मौत हुई। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- अखिलेश का योगी पर तंज, बोले- जापान जा ही रहे तो क्योटो भी देख आएं अखिलेश यादव ने कहा, "SIR वोट काटने के लिए हो रहा है। विपक्षी पार्टियों को सावधान रहना चाहिए। हमारे नगर अध्यक्ष के नकली हस्ताक्षर कर मुस्लिम का वोट काट दिया। यूपी में 4 करोड़ लोगों को कागज़ ढूंढने पड़ रहे हैं। योगी पर तंज कसते हुए कहा- जब जापान जा ही रहे हैं तो क्योटो भी देख आएं, ताकि समझ सकें कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र काशी क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया। 7- मुजफ्फरनगर में बेटियों ने पिता की हत्या की, कहा-बेटा-बेटी में फर्क करते थे मुजफ्फरनगर में दो बेटियों ने अपने पिता की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। रात को सोते समय चारपाई पर ही सोते समय दरांती से गला रेत दिया। पेट और कंधे पर भी कई वार किए। सुबह मां ने शव देखा तो शोर मचाया। आरोपी बेटियों ने कहा- बेटा-बेटी में फर्क करते थे। रोजाना ताने मारते थे। तंग आकर उन्होंने रात में सोते हुए हत्या कर दी। हत्यारोपी एक बेटी नाबालिग है। पूरी खबर पढ़ें 8- फतेहपुर में कुत्ता मारने पर शादी तोड़ने वाली दूल्हे के घर पहुंची, कहा- साथ रहूंगी फतेहपुर में कुत्ते को मारने पर शादी तोड़ने वाली दुल्हन घर से भागकर दूल्हे के पास पहुंच गई। दरअसल, 18 फरवरी को दोनों की शादी तय हुई थी। लड़की पक्ष प्रयागराज से फतेहपुर पहुंचा था। जेवर चढ़ाने की रस्म के दौरान मंडप के पास बैठा कुत्ता भौंकने लगा तो एक बाराती ने लात मार दी। दुल्हन भड़क गई। शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे भी चले थे। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रयागराज में स्कूली बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर धड़ से अलग प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजरने से मौत हो गई। सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा रहा। वह मामा और भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, रांग साइड से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बच्ची सड़क पर गिरी, उसपर ट्रक का पहिया गुजर गया। पूरी खबर पढ़ें 10- लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज पर बवाल, एक गुट ने नमाज पढ़ी- दूसरे ने जयकारे लगाए लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज को लेकर छात्र गुट आमने-सामने हो गए। रविवार को एक गुट ने नमाज पढ़ी थी और कैंपस में इफ्तार किया था। सोमवार को दूसरे ग्रुप ने जय भवानी-जय श्रीराम के नारे लगाए। दरअसल, यह विवाद कैंपस के अंदर लाल बारादरी बिल्डिंग को विवि प्रशासन द्वारा बंद कराने के बाद हुआ। छात्र विवि प्रशासन पर जानबूझकर उसे करने का आरोप लगा रहे। पूरी खबर पढ़ें 11- गोरखपुर में AIIMS की डॉक्टर से बैडटच, शोहदों ने डेढ़ किमी तक पीछा किया गोरखपुर AIIMS की लेडी डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच किया गया। ओरियन मॉल से लौटते समय 3 लोगों ने नागालैंड की डॉक्टर का पीछा किया। करीब डेढ़ किमी तक फॉलो करते हुए गंदे कमेंट करते रहे। एक युवक ने डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। लेडी डॉक्टर को बैड टच किया। चिल्लाने पर आरोपी भागे। कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नाफोर्ड में शिकायत की। पूरी खबर पढ़ें 12- बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में डॉक्टर का सुसाइड, खबर सुनकर प्रोफेसर पत्नी बेहोश झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर के डेटिस्ट पति ने सुसाइड कर ली। सोमवार को पत्नी-बच्चों के साथ नाश्ता किया। दोनों बच्चों को स्कूल भेज दिया। फिर पत्नी भी ड्यूटी पर चली गईं। मेड पहुंची तो दरवाजा खटखटाया। नहीं खुलने पर पड़ोसी ने प्रोफेसर पत्नी को सूचना दी। गेट की जाली तोड़कर कुंडी खोलकर पत्नी अंदर गई, पति फंदे पर लटके थे, देखकर बेहोश हो गई। पूरी खबर पढ़ें 13- यूपी के जिलों में ‘यादव जी लव स्टोरी’ पर बवाल, अलीगढ़ में बोले- सिनेमाघर फूंक देंगे यूपी के अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बहराइच, आगरा सहित 12 से अधिक जिलों में फिल्म 'यादव जी लव स्टोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।इस दौरान पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और नोंक-झोक भी हुई। फिल्म का पोस्टर और पुतला फूंकने की भी कोशिश की गई। कहा- फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघर फूंक देंगे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- वरमाला के लिए दुल्हन ने ऊंट पर की एंट्री, सब रह गए हैरान अलीगढ़ में एक शादी में जयमाला के दौरान दुल्हन ने ऊंट पर चढ़कर एंट्री की। वरमाला डालने के लिए दुल्हन ऊंट पर चढ़कर पहुंची तो सब हैरान रह गए। तालसपुर के मदन पैलेस में शंकरलाल सैनी की पांच बेटियों में सबसे छोटी बेटी की शादी थी। दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग ढंग से एंट्री करना चाहती थी। फिर उसने जैसलमेर स्टाइल में एंट्री का प्लान किया। कल कैसा रहेगा मौसम... 15- मौसम साफ रहेगा, तापमान बढ़ेगा 24 फरवरी को यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय धूप खिली रहेगी। तापमान बढ़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
Advertisement
Advertisement
Readers Comments