यूपी बोर्ड परीक्षा के लिहाज से आज अहम दिन हैं। पहली पाली में हाईस्कूल में इंग्लिश का पेपर है। पहली पाली की परीक्षा निर्धारित समय से शुरू हुई। जबकि, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में बायोलॉजी और मैथ्स का पेपर होना है। परीक्षा केंद्रों पर शासन के निर्देशों के तहत सख्त सुरक्षा व्यवस्था बरती जा रही है। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से बोर्ड परीक्षा की राउंड द क्लॉक निगरानी भी हो रही है। सोमवार को अहम विषयों के पेपर होने के कारण परीक्षा केंद्रों से लेकर कंट्रोल रूम तक अफसरों की सख्ती भी नजर आई।
Readers Comments