Advertisement
Sponsored
यूपी बोर्ड परीक्षा:प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान/गणित
Feb 23, 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को हाईस्कूल की पहली पाली में अंग्रेजी का पेपर तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिए जीव विज्ञान/गणित की परीक्षाएं होंगी।कुल 5337778 परीक्षार्थी 8,033 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक होगी। छात्रों की संख्या और केंद्र व्यवस्था हाईस्कूल में 2761696 परीक्षार्थी हैं, जिनमें1446267 बालक,1315386 बालिकाएं,ट्रांस 43 शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 2576082 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 1303012 बालक और 1176340 बालिकाएं, ट्रांस 11 हैं। प्रदेश में 833 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 222 अति संवेदनशील और 683 संवेदनशील चिह्नित हैं। 18 जनपदों को विशेष संवेदनशील घोषित कर अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। जिनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल हैं। पिछले साल 5437174 परीक्षार्थियों के मुकाबले इस बार 2 लाख से अधिक की कमी आई है, जिससे केंद्रों की संख्या भी घटी है। नकल रोकने के लिए CCTV LIVE FEEDING हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी लाइव फीड लखनऊ के दो और प्रयागराज के एक कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। संवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू तैनात हैं। 20 केंद्रों पर जैमर लगेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल तैनात होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों से स्ट्रांग रूम की रात में रैंडम चेकिंग कराई जाएगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। हर परीक्षा केंद्र के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक, एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। नकल रोकने के लिए 69 मंडलीय तथा 440 जनपदीय सचल दलों का गठन किया गया है। 75 जनपद स्तरीय और 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments