Advertisement
Sponsored
रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में दो छात्रों की मौत:बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे, दो घायल; जिला अस्पताल रेफर
Feb 23, 2026
रामपुर में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 10सवीं के बाइक सवार 2 छात्रों की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि 2 छात्र घायल हो गए। चारों छात्र दो बाइकों से परीक्षा केंद्र जाने के लिए निकले थे। घटना की ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रों को जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की। घटना सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे हुई। टांडा क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सरकथल के पास हुई, जिसमें दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास रह रहे लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बच्चों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। रेनबो स्कूल में कर रहे थे पढ़ाई रेनबो इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के चार छात्र विनीत (ज्ञान सिंह के पुत्र), विनय शर्मा (पुष्पेंद्र शर्मा के पुत्र), मनु चौहान (अमित चौहान के पुत्र, निवासी फत्ता वाला) और अरुण सैनी (भगवान दास के पुत्र, निवासी मझोला लाइन पार मुरादाबाद) सनराइज इंटर कॉलेज टांडा में अपनी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया हादसे में मनु चौहान और अरुण सैनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनीत और विनय शर्मा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण सैनी अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लोगों से पूछताछ की।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments