Advertisement
Sponsored
लखनऊ में दो शातिर चोर गिरफ्तार:20 लाख के जेवर बरामद, सब्जी बेचने के बहाने करते रेकी
Feb 23, 2026
लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख के जेवर और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं की जानकारी कर रही है। एडीसीपी नार्थ ऋषभ रुणवाल ने बताया 7 दिसंबर 2025 को प्रीतिनगर अन्ना मार्केट निवासी सतीष गुप्ता ने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 16 फरवरी 2026 को एक अन्य महिला ने घर की खिड़की व लॉकर तोड़कर जेवर और नकदी चोरी किए जाने की तहरीर दी। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मड़ियांव पुल के नीचे से लाल रंग की टीवीएस राइडर बाइक के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अन्ना मार्केट निवासी सोनू वर्मा उर्फ बोगा (42) और सेमरा गौढ़ी, मड़ियांव निवासी सुन्दर लाल गुप्ता (40) के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी सब्जी का काम करते हैं, फेरी लगाकर रेकी करते थे।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments