इटौंजा थाने से करीब 50 कदम की दूरी पर मोबाइल शॉप में लाखों रुपए की चोरी हो गई। दुकानदार चोरी की FIR कराने थाने पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। वापस दुकान पर आकर उसने डायल-112 पर कॉल किया। इसके बाद पुलिस आई और छानबीन शुरू की। चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। 3 चोरी चोरी करते हुए दिख रहे हैं। चोरों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा है। इससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। घटना बुधवार तड़के 4 बजे की है। इटौंजा थाने के पास आदर्श त्रिवेदी की श्री बालाजी मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। चोरों ने उसी में चोरी की है। पहले देखिए 4 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार घटनाक्रम पढ़िए… ग्राम भगौतापुर के निवासी आदर्श त्रिवेदी की इटौंजा थाने के पास श्रीबाला जी मोबाइल शॉप है। मंगलवार रात आठ बजे वह शॉप बंद करके घर गए। बुधवार सुबह पड़ोस के दुकानदार ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी शॉप का शटर टूटा है। दुकान में चोरी हुई है। सूचना पर वह शॉप पर पहुंचे। किसी तरह से शटर उठाकर अंदर गए। अंदर सामान बिखरा था। रैक खाली थे। गल्ला भी खाली था। उन्होंने बताया कि चोर करीब 2 लाख के 6 मोबाइल और एक्सेसरीज चोरी करके ले गए। CCTV कैमरे में कैद हुए 2 चोर आदर्श त्रिवेदी ने दुकान के अंदर CCTV कैमरे लगाए हैं। कैमरे में 2 चोर कैद हुए हैं। उसमें साफ दिख रहा है कि काली हुडी पहने एक चोर पहले शॉप में घुसता है। सीधे गल्ले के पास पहुंचकर उसे खंगालता है। कुछ देर में मुंह पर रूमाल बांधे दूसरा चोर अंदर आता है। दोनों रुपए, मोबाइल और नकदी चोरी की। उनका एक साथी बाहर बाइक लेकर खड़ा था। दोनों चोर उसके साथ फरार हो गए। थाने पर पहुंचे तो पुलिसकर्मी नहीं मिले, बनाया वीडियो आदर्श त्रिवेदी ने बताया- दुकान थाने के पास है। इस वजह से मैंने 112 पर कॉल करने के बजाय सीधे थाने जाकर FIR कराना उचित समझा। सुबह करीब 9 बजे मैं थाने पर गया तो वहां कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मिला। थाना खाली था। मैंने उसका वीडियो बनाया और वापस दुकान पर आ गया। दुकान से 112 पर कॉल किया। करीब 15 मिनट बाद पुलिस आई। 112 के पुलिसकर्मियों ने थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद थाने से पुलिस आई और छानबीन की। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।