Advertisement
Sponsored
लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज को लेकर छात्र आमने-सामने:एक गुट ने नमाज पढ़ी तो दूसरे ग्रुप ने जय भवानी-जय श्रीराम के नारे लगाए
Feb 23, 2026
लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज पढ़ने का विवाद बढ़ गया है। रविवार को जहां मुस्लिम छात्रों ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया। वहीं, सोमवार को हिंदू छात्रों का एक गुट सामने आ गया। उसने जय भवानी, जय श्रीराम के नारे लगाए। कैंपस के अंदर माहौल तनावपूर्ण है। इस माहौल से पहले कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस को नफरत की प्रयोगशाला न बनाए। उस जगह को बच्चों के लिए खोल दिया जाए। बता दें कि परिसर के अंदर लाल बारादरी बिल्डिंग है जिसके अंदर मस्जिद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कई छात्रों का यह भी कहना है कि उसके अंदर छोटा मंदिर भी है। बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई तो विश्वविद्यालय प्रशासन उसका रेनोवेशन करा रहा है। जैसे ही वहां निर्माण कार्य शुरू हुए छात्रों का एक गुट प्रदर्शन करने लगा। 3 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला भी जानिए… रविवार को लाल बारादरी परिसर में फेंसिंग लगाने के लिए खुदाई शुरू हुई। इस बीच मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी रही। निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में NSUI स्टूडेंट मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लाल बारादरी ASI द्वारा संरक्षित स्थल है, इसलिए बिना उसकी अनुमति के कोई भी कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता। कुछ स्टूडेंट्स का यह भी आरोप था कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस स्थल पर धर्म विशेष के लोगों की एंट्री रोकना चाहता है। इसी मकसद से यहां पूरे परिसर को सील किया जा रहा है। LU कैंपस के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…
Advertisement
Advertisement
Readers Comments