Advertisement
Sponsored
ललितपुर में 1 इंस्पेक्टर और 14 SI का तबादला:चौकी प्रभारी बिरधा, कचनौदा हटाए गए; मनीष शुक्ला को अमरपुर मंडी का प्रभार
Feb 22, 2026
ललितपुर के पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने रविवार देर शाम कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में एक निरीक्षक और 14 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए। इन तबादलों में पुलिस चौकी बिरधा और कचनौदा के प्रभारियों को उनके पदों से हटाकर थाना बार भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक मनीष शुक्ला को अमरपुर मंडी पुलिस चौकी का नया प्रभार सौंपा गया है। निरीक्षक दिग्विजय को थाना तालबेहट से थाना जखौरा स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी अमरपुर मंडी से चौकी प्रभारी राजघाट भेजा गया है। उपनिरीक्षक योगेश यादव चौकी प्रभारी धौरीसागर से चौकी प्रभारी मंडी बने हैं, जबकि मनीष कुमार चौकी प्रभारी धौर्रा से चौकी प्रभारी धौरीसागर नियुक्त किए गए हैं। कुलदीप राणा को चौकी प्रभारी मसौरा कला से चौकी प्रभारी धौर्रा बनाया गया है। रज्जन बाबू थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी मसौराकलां बने हैं, और मनोज खान भी थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी कचनौधा नियुक्त किए गए हैं। अरुण कुमार सिंह चौकी प्रभारी मंडी से चौकी प्रभारी नत्थीखेड़ा, राहुल कुमार पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिरधा, अभिषेक सिंह थाना महरौनी से चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी बनाए गए हैं। अनुज कुमार चौकी प्रभारी कचनौधा से थाना बार, विश्वदीप चौकी प्रभारी बिरधा से थाना बार, निखिल मलिक चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी से थाना सौजना, और तरुण सिंह पुलिस लाइन से थाना तालबेहट भेजे गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments