Advertisement
Sponsored
वाराणसी में SIR कार्यों की हकीकत देखने निकले DM:विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत संडे को भी चलाया गया विशेष अभियान
Feb 22, 2026
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां 6 मार्च तक प्राप्त की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार कंपोजिट विद्यालय, कबीरचौरा में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। बूथवार अनकलेक्टेबल/अनमैप्ड मतदाताओं को जारी नोटिस और तामीला, अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट तथा सुनवाई के लंबित मामले आदि कार्यों के बारे में जानकारी ली। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ईआरओ/ एईआरओ तथा सुपरवाइजर व बीएलओ से प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने मतदाताओं की सुविधा के लिए फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6-ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) की पर्याप्त उपलब्धता और मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन व आपत्तियों के लिए बने हेल्प डेस्क तथा मतदाताओं के फार्म भरने में सहायता में नियुक्त कार्मिकों के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के प्रपत्रों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जा सके। इस विशेष अभियान दिवस के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा विभिन्न बूथों का भ्रमण किया गया।
Advertisement
Advertisement
Readers Comments