स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। काशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर सरकार को चेतावनी दी। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए कार्यकर्ता डीएम पोर्टिको तक पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य के पोस्टर लहराए, जबकि लखनऊ में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं, लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने होर्डिंग लगाई, जिस पर लिखा था- “सनातन विरोधी अजय सिंह बिष्ट, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।” कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि एफआईआर दर्ज कराने वालों की पृष्ठभूमि की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज से कराई जाए, ताकि पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच से ही सत्य सामने आएगा और धार्मिक परंपराओं की गरिमा सुरक्षित रह पाएगी। कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
Reader Comments