"मेरा पिता शराबी था। शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। मोहल्ले वालों से भी शराब पीकर आए दिन विवाद करता था। घर का सारा सामान भी बेच देता था। उस दिन भी वो बहुत शराब पिए हुए था और मां को पीट डंडे से पीट रहा था। उसने मां को दबा लिया था और उसकी हत्या कर देता। तभी मैने डंडा मारकर मां को बचाया। वो फिर से हम मां बेटी को मारने लगा। जिस पर हमने और मां ने अपने बचाओ में पिता को डंडे से पीटा जिसमें उनकी मौत हो गई। ये कहना है बरेली में हुए बलाकराम की बड़ी बेटी और उसकी पत्नी का"..… खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने कड़ाई से की पूछताछ रविवार को बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार मोहल्ले में पड़ोसी की सूचना पर पुलिस बालकराम के घर पहुंची। घर के अंदर फर्श पर 45 वर्षीय बेलदार बालकराम का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जब 42 वर्षीय पत्नी रेखा और 20 वर्षीय बड़ी बेटी पिंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पहले उन्होंने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन कड़ाई बरतने पर दोनों ने सच उगल दिया। चुपचाप अंतिम संस्कार की थी तैयारी, बेटा और छोटी बेटी हुए नाराज हत्या के बाद परिवार वाले पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करने की फिराक में थे। इस बीच बालकराम का 23 साल का बेटा अजय और 16 वर्षीय छोटी बेटी चांदनी अपनी मां और बड़ी बहन से इस बात को लेकर बेहद नाराज थे कि उन्होंने पिता की हत्या क्यों की। नाराजगी का आलम यह था कि पोस्टमार्टम हाउस पर भी बेटा और बेटी शव लेने नहीं पहुंचे, जिसके बाद रिश्तेदारों ने शव का जिम्मा संभाला। शरीर पर मिले 18 घाव, आज जेल भेजी जाएंगी मां-बेटी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालकराम के शरीर पर सिर से लेकर पैरों तक चोट के 18 निशान पाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आरोपी मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।