Advertisement
Sponsored
सिंगापुर में योगी बोले- ब्रह्मोस ने अच्छे-अच्छे को कंपा दिया:महिला बोलीं- योगी है तो UP सुरक्षित है; 20 हजार को जॉब मिलेगी
Feb 23, 2026
CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बना है। ऑपरेशन सिंदूर में जो ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी, वह लखनऊ की थी। कितना सटीक निशाना था, न। अच्छे-अच्छे को कंपा दिया था। इस पर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। सीएम ने कहा, अगर आप 5 साल पहले अयोध्या आए होंगे, तो अब पहचान नहीं पाएंगे। लगेगा तेत्रायुग की अयोध्या आ गई है। भगवान राम के समय की। इस पर प्रवासी भारतीयों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। CM ने कहा, 75 हजार एकड़ का लैंड बैक यूपी के पास है। हमने कलस्टर तैयार किए हैं। वहां बिजली की निर्बाध सप्लाई है। सुरक्षा का माहौल है। किसी तरह का अब कोई डर नहीं। हां, 9 साल पहले बेटियां डरती थीं। अब तो लड़कियां नाइट शिफ्ट में काम कर रही हैं। योगी ने कहा, नया भारत दुनिया के अंदर अपनी ताकत दिखा रहा है। दिल्ली में AI समिट को देखा होगा। 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शामिल हुए थे। 100 से ज्यादा देशों के लोग इसमें आए थे। विकसित देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने पीएम मोदी के नए भारत के द्वारा 140 करोड़ लिए अहम कदम उठाए हैं। सबने इसकी प्रशंसा की है। राइटर स्वाती लाहौटी ने CM से कहा, मैं यूपी से हूं तो आपकी बहन हुई। यूपी की 11 करोड़ महिलाओं की तरफ से हमें सुरक्षा देने के लिए आप को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने कहा, योगी है तो यूपी है। योगी है तो यूपी सुरक्षित है। पहले ही दिन बड़ी सफलता मिली
सीएम योगी 4 दिवसीय सिंगापुर-जापान के दौरे पर हैं। आज सोमवार को सीएम ने सिंगापुर में कारोबारियों के साथ बैठक की। यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपए के निवेश के लिए तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे अहम क्षेत्रों में किया जाएगा। इनसे 20 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने निवेशकों को बताया- हम निवेशकों को आसान और तेज मंजूरी दे रहे हैं। यूपी की 25 करोड़ से ज्यादा की बड़ी आबादी एक बड़ा बाजार है। कानून-व्यवस्था बेहतर है, एक्सप्रेसवे और कनेक्टिविटी मजबूत हो रही, जिससे लंबे समय के निवेशकों को फायदा मिलेगा। सीएम के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी नजर आए। नंदी और वित्त मंत्री कोट-पैंट पहने हुए थे, जबकि सीएम पारंपरिक परिधान यानी भगवा कपड़ों में नजर आए। सीएम 3 दिन में 25 कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 25 फरवरी को जापान पहुंचेंगे। सिंगापुर दौरे की 3 तस्वीरें देखिए- CM योगी के सिंगापुर दौरे की हर छोटी-बड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…
Advertisement
Advertisement
Readers Comments