अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सांसद कन्नौज एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, 25 फरवरी (बुधवार) को उन्नाव और कानपुर विभिन्न कार्यक्रमों मे पहुंचेगे। लखनऊ से वो दोपहर 12:30 बजे उन्नाव के बाबा निवास (कोरट बाग, हजीरा, एनएच-27 बाईपास) पहुंचेंगे। वहां डॉ. ओंकार सिंह के स्वर्गीय पिता डॉ. गंगा सागर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1 बजे उन्नाव से कानपुर के लिए रवाना होंगे। 1:45 बजे कानपुर के तिलक नगर स्थित होटल विजय इंटरकॉन्टिनेंटल पहुंचेंगे, अर्जित और जैशिक्षा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। दोपहर 2:30 बजे वहां से निकलेंगे दोपहर 2:45 बजे स्वरूप नगर स्थित घटापारा रेस्टोरेंट पहुंचेंगे, जहां आकाश से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 3:15 बजे प्रस्थान कर 3:30 बजे बिरहाना रोड, फीलखाना स्थित ‘मुन्ना समोसे वाले’ अर्पित गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचेंगे। यहां से वो वापस लखनऊ के लिये रवाना होंगे।
Readers Comments